SGPC चुनावों के लिए ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी:वोटर लिस्ट के संबंध में दावे व आपत्तियां दर्ज करने की अंतिम तारीख 24 जनवरी

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के आगामी चुनावों के लिए प्रारंभिक वोटर सूचियों का प्रकाशन कर दिया गया है। ये सूचियां अमृतसर जिले के सभी 10 चुनाव क्षेत्रों में संबंधित कार्यालयों और अधिसूचित सिख गुरुद्वारों में उपलब्ध करवाई गई हैं। वोटर सूचियों को डिप्टी कमिश्नर कार्यालय, रिवाइजिंग अथॉरिटीज, तहसील कार्यालयों और पटवारी कार्यालयों में 3 जनवरी 2025 से देखा जा सकता है। डिप्टी कमिश्नर कार्यालय से जारी जानकारी के अनुसार, वोटर लिस्ट के संबंध में दावे और आपत्तियां दर्ज करने की अंतिम तिथि 24 जनवरी 2025 है। संबंधित रिवाइजिंग अथॉरिटीज को दावे या आपत्तियां लिखित रूप में व्यक्तिगत रूप से, डाक के माध्यम से, या अधिकृत प्रतिनिधियों के जरिए भेजी जा सकती हैं। केवल वही व्यक्ति आपत्ति दर्ज कर सकता है जिसकी उम्र 21 वर्ष या उससे अधिक है और जिसका नाम पहले से उस चुनाव क्षेत्र की वोटर सूची में दर्ज हो। अंतिम सूची 25 फरवरी को होगी प्रकाशित रिवाइजिंग अथॉरिटीज को प्राप्त दावे और आपत्तियों का निपटारा 5 फरवरी 2025 तक किया जाएगा। इसके बाद स्वीकृत दावों और आपत्तियों को शामिल कर अंतिम संशोधित वोटर लिस्ट तैयार की जाएगी। इस सूची की प्रिंटिंग 24 फरवरी 2025 तक पूरी कर ली जाएगी और अंतिम वोटर सूची 25 फरवरी 2025 को प्रकाशित की जाएगी। प्रारंभिक वोटर सूची में किसी भी प्रकार की क्लेरिकल या प्रिंटिंग त्रुटियों को संबंधित रिवाइजिंग अथॉरिटी के संज्ञान में लाने का अनुरोध किया गया है ताकि इन्हें समय रहते ठीक किया जा सके। जिला प्रशासन ने योग्य नागरिकों से अपील की है कि वे अपने नाम वोटर सूची में शामिल कराना सुनिश्चित करें। जिनकी वोट अब तक नहीं बनी है, वे 24 जनवरी 2025 तक फॉर्म भरकर अपनी वोट बनवा सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *