प्रदेश के 55 पीएम श्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस और 13 ऑटोनॉमस कॉलेजों में आईआईटी दिल्ली के सहयोग से दो तरह के आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) से संबंधित कोर्स पढ़ाए जाएंगे। उच्च शिक्षा विभाग ने इन कोर्सेस के संचालन की अनुमति दे दी है। रायसेन के पीएम श्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में 6 जनवरी सोमवार से इसकी शुरुआत की जा रही है। गुरुवार और शुक्रवार को कॉलेज में डेमोंसट्रेशन किया जा रहा है। बता दें दोनों सर्टिफिकेट कोर्स हैं। इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और फिनटेक विथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शामिल हैं। प्रत्येक सर्टिफिकेट कोर्स के संचालन के लिए कॉलेज में 8-8 सीटें उपलब्ध हैं। इन कोर्सेस के लिए चयनित विद्यार्थियों से किसी तरह की फीस नहीं ली जाएगी। उनके लिए यह कोर्स निःशुल्क रहेगा।


