सीएम का आज इंदौर दौरा,नर्मदा प्रवाह यात्रा में होंगे शामिल:सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर यूनिटी मार्च में भी होंगे शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज इंदौर आएंगे। वे लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित नर्मदा प्रवाह यात्रा यूनिटी मार्च का स्वागत करेंगे और यात्रा में शामिल होंगे। नागपुर से निकलने वाली यह यात्रा इंदौर से होकर गुजरेगी और आगे धार, झाबुआ होते हुए गुजरात के गोधरा में प्रवेश करेगी। यात्रा का मार्ग भव्य स्वागत और उत्साह के साथ तय किया जाएगा। इंदौर में यह यात्रा सरदार पटेल प्रतिमा से प्रारंभ होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और यात्रा का शुभारंभ करते हुए जनसभा में शामिल होंगे। यात्रा के दौरान मार्ग में सरदार पटेल के जीवन पर आधारित चित्र, स्मरण लेख, कविता पाठ, पेड़-रोपण कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान, स्वदेशी प्रदर्शनी, सांस्कृतिक मंडलों के प्रदर्शन, लोक नृत्य, युवा संवाद और खेल गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। गौतमपुरा में भावांतर योजना का कार्यक्रम इसी दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में गौतमपुरा में भावांतर योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके तहत रोड शो, अनेक विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री इस अवसर पर उपस्थित जनों को योजनाओं के लाभ और विस्तार के बारे में जानकारी देंगे। मंत्री विजयवर्गीय-सिलावट भी होंगे शामिल मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसी सिलावट, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, यूनिटी मार्च के प्रदेश संयोजक जीतू जिराती, प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत खरे, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, मालिनी गौड, महेंद्र हार्डिया, मधु वर्मा भी उपस्थित रहेंगे। आज सभी यात्रियों को योग कराया जाएगा। उसके पश्चात इंदौर की स्वच्छता का प्रेजेंटेशन और स्वच्छता मॉडल पर संवाद किया जाएगा। खजराना मंदिर में ही एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत पौधरोपण करेंगे। उसके पश्चात मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की उपस्थिति में सरदार वल्लभ भाई पटेल की छोटी ग्वालटोली स्तिथ प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं संबोधन के पश्चात यूनिटी मार्च प्रारंभ होगी। यात्रा मार्ग हर जगह अलग-अलग विधानसभा के कार्यकर्ता करेंगे स्वागत

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *