ग्रामीणों ने तीन बकरी चोरों को घेराबंदी कर पकड़ा:पुलिस को सौंपा, झाबुआ में 12 से अधिक बकरियां हुईं थी चोरी

झाबुआ में बाइक सवार बकरी चोर गिरोह का खुलासा हुआ है। लगातार हो रही चोरी की वारदातों से परेशान ग्रामीणों ने सतर्कता दिखाते हुए बुधवार को तीन बदमाशों को रंगे हाथ पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। 12 से अधिक बकरियां हुईं चोरी यह गिरोह गेहलर बड़ी, काकरादरा और आसपास के अन्य गांवों में सक्रिय था। पिछले कुछ ही दिनों में इन क्षेत्रों से 12 से अधिक बकरियां चोरी हो चुकी थीं, जिससे ग्रामीण काफी परेशान थे। शनिवार को काकरादरा में एक बकरी चोरी कर बदमाश भाग निकले थे, जिसके बाद ग्रामीणों ने गिरोह को पकड़ने की योजना बनाई। हेलमेट पहनकर बाइक पर आते थे तीन चोर ग्रामीणों को जानकारी थी कि तीन लोग हेलमेट पहनकर बाइक पर आते हैं और चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। सोमवार को उसी ग्रामीण की बकरी चोरी का फिर से प्रयास किया गया, जिसकी शनिवार को बकरी चोरी हुई थी। इस बार ग्रामीण पूरी तरह तैयार थे। मंगलवार की शाम को जैसे ही बाइक सवार बदमाश गांव में आए और एक बकरी चुराकर भागने की कोशिश की, ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उनकी घेराबंदी कर ली। मौके पर ही तीनों बदमाशों को पकड़ लिया गया। गेहलर बड़ी निवासी नूरा भाबोर ने बताया कि उन्होंने रेकी करके इन लोगों को पकड़ा। ग्रामीणों ने चोरों को पकड़कर पुलिस को सौंपा बदमाशों को पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और उन्हें पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम सचित गणावा (निवासी नयागांव खालसा पंचकुई), उमेश मावी (निवासी मांडली) और हर्षित परमार (निवासी सहारा कॉलोनी, मेघनगर) बताए हैं। टीआई आरसी भास्करे ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों की सतर्कता और बहादुरी की सराहना की, जिससे यह गिरोह पकड़ा जा सका।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *