आठ सदस्यों की टीम करेगी एक निगम की प्लानिंग:अधिकारी और इंजीनियरों को किया शामिल, 10 दिन में व्यवस्थाओं का होगा निर्धारण

कोटा में फिर से एक नगर निगम बनने के बाद अधिकारियों व कर्मचारियों की अनुभाग वार बैठक व्यवस्था नए सिरे से तय की जाएगी। इसका निर्धारण कर प्लान तैयार करने के लिए आयुक्त ने आठ सदस्यीय समिति का गठन किया गया है, जिसमें अधिकारी और इंजीनियरों को शामिल किया गया है। जारी आदेश में समिति में शामिल अधिकारियों व इंजीनियरों को निर्देशित किया गया है कि वे नगर निगम के निरीक्षण करेंगे। भवन में लगे फर्नीचर की मरम्मत, बिजली से संबंधित काम, सौर ऊर्जा प्लांट के रखरखाव विद्युत व इंटरनेट फाइबर के तारों को भूमिगत करना, पुरुष व महिला शौचालय की उचित व्यवस्था करना, बैठक कक्ष का नवीनीकरण, बीसी रूम स्थापित करना, भवन में लगे हुए सीसीटीवी कैमरों का उचित रखरखाव व मॉनिटरिंग की व्यवस्था करने का काम किया जना है। हेल्प लाइन का विस्तार, आईटी आधारित कंट्रोल रूम स्थापित करने के लिए पर्याप्त कमरे का चयन, कॉल सेंटर स्थापित करने के लिए भवन का चयन व व्यवस्थित करना का काम किया जाना है। आयुक्त ने निर्देश दिया कि समिति संबंधित सभी कार्यों का निरीक्षण कर हर मंजिल के हिसाब से प्लान तैयार करेंगे। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के विभाग के अनुसार बैठक व्यवस्था का प्लान तैयार करेंगे। एक निगम की व्यवस्था नए सिरे से तय की जाएगी। यह समिति दस दिन में अपना प्लान व रिपोर्ट तैयार करेगी। जिसे उनके समक्ष रखा जाएगा। जिसके आधार पर व्यवस्थाओं का निर्धारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गत दिनों पूरे भवन का निरीक्षण किया था, जिसमें जिसमें जहां जो कमियां दिखी उनमें भी सुधार के निर्देश दिए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *