कोतवाली में संविधान दिवस पर समारोह:पुलिस अधिकारियों और जवानों ने ली शपथ

प्रतापगढ़ में संविधान दिवस के अवसर पर बुधवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में कोतवाली थाना परिसर में एक विशेष समारोह हुआ, जहां शहर कोतवाल दीपक बंजारा ने पुलिस अधिकारियों और जवानों को भारतीय संविधान की शपथ दिलाई। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। कोतवाल दीपक बंजारा ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संविधान केवल देश की शासन प्रणाली का आधार नहीं है, बल्कि यह समानता, न्याय और स्वतंत्रता की गारंटी देने वाला एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। उन्होंने जोर दिया कि पुलिस विभाग संविधान की मर्यादा, कानून-व्यवस्था की रक्षा और नागरिकों के अधिकारों के संरक्षण को सर्वोपरि मानता है। इस अवसर पर कोतवाल ने सभी जवानों को कानून के प्रति निष्ठा, कर्तव्यपरायणता और मानवाधिकारों के सम्मान की शपथ दिलाई। थाना परिसर में उपस्थित पुलिस कर्मियों ने पूरे सम्मान के साथ शपथ दोहराई। पुलिसकर्मियों ने संविधान में निहित मूल्यों का पालन करने और देश की एकता, अखंडता व लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया। संविधान दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम से पुलिस जवानों में नई ऊर्जा और जागरूकता का संचार हुआ। इस अवसर पर थाना स्टाफ के साथ-साथ कई नागरिक भी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *