JKK में लगा जयपुर बुक फेस्टिवल,बच्चों-सीनियर सिटीजन की भीड़:फिक्शन, नॉन-फिक्शन समेत हिंदी साहित्य के बड़े लेखकों की किताबें

जवाहर कला केंद्र (जेकेके) शिल्पकला महोत्सव के तहत जयपुर बुक फेस्टिवल लगा है। जेकेके के साउथ विंग में लगे इस बुक फेस्टिवल में पुस्तक प्रेमियों, लेखकों और प्रकाशकों की बड़ी संख्या देखने को मिल रही है। बच्चों से लेकर सीनियर सिटीजन तक अपनी पसंद की किताबें खरीदने आ रहे हैं। बुक फेस्टिवल में भारतीय लेखकों में अमीश त्रिपाठी, अरविंद अडिगा, चेतन भगत, हरिवंश राय बच्चन, मुंशी प्रेमचंद, जौहर, गुलजार, रस्किन बॉन्ड, देवदत्त पट्टनायक, संजय बारू, अनिता देसाई, ज्योतिर्मय गांगुली, सुधा मूर्ति, डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम, भीष्म साहनी, भीष्म सहनी, सहित कई अन्य लोकप्रिय लेखकों की किताबें हैं। फेयर में लगभग एक लाख से ज्यादा किताबें बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। यहां भारत के चर्चित लेखकों और प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय लेखकों की किताबें बराबर लोकप्रिय हो रही हैं। फेयर में कुछ नामी लेखकों के नाम शामिल हैं, जिनमें अमीश त्रिपाठी, अरविंद अडिग, जे.के. राउलिंग, स्टेफनी मेयर, डैन ब्राउन, अगाथा क्रिस्टी, पाउलो कोएल्हो, स्टीफन किंग, जेफरी आर्चर, जॉर्ज आर. आर. मार्टिन सहित कई नाम है। इनके अलावा हिंदी साहित्य, मंगा, सेल्फ हेल्प, फिक्शन, नॉन-फिक्शन, रोमांस, रहस्य, थ्रिलर, जीवनी, माइंडफुलनेस और बिजनेस से जुड़ी किताबों का विशाल कलेक्शन लोगों को खूब आकर्षित कर रहा है। बच्चों और युवाओं पर खास फोकस फेयर में बच्चों के लिए एक स्पेशल जोन तैयार किया गया है, जहां स्टोरी बुक्स, ब्रेन डेवलपमेंट बुक्स, क्रिएटिविटी, साइंस, कला और फोटोग्राफी से जुड़ी किताबें उपलब्ध हैं। युवाओं के लिए आध्यात्मिकता, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट पर आधारित किताबें भी विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। आयोजक ने बताया- लोग सुबह से लेकर रात तक लगातार मेले में पहुंच रहे हैं। लगभग 5 साल से 70 साल तक के लोग मेले में आ रहे हैं और अपने मनपसंद विषयों की किताबें खरीद रहे हैं। उन्होंने बताया कि 50 रुपए से शुरू होने वाली किताबें भी उपलब्ध हैं। रीडर्स को कई आकर्षक ऑफर और डिस्काउंट्स भी मिल रहे हैं, इंटरनेशनल एडिशंस से लेकर पुराने दुर्लभ कलेक्शन तक सब उपलब्ध हैं। बुक लवर्स के लिए एक बड़े उत्सव जैसा माहौल मेले में दिखाई दे रही भीड़ यह बताती है कि लोगों की पढ़ने में रुचि अब भी उतनी ही गहरी है। कई पाठकों ने यहां आते ही अपने पसंदीदा लेखकों की बुक्स खरीदकर सोशल मीडिया पर भी शेयर किया और एक-दूसरे को रिकमेंड किया। यह बुक फेयर 30 दिसंबर तक सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहेगा, जिसमें प्रवेश फ्री है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *