डीग जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष की घोषणा के बाद अब पार्टी के ही पदाधिकारी जिला अध्यक्ष का विरोध करने लगे हैं। कुम्हेर के ब्लॉक अध्यक्ष ने जिला अध्यक्ष के विरोध करते हुए पूरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के इस्तीफा देने की बात कहीं है। साथ ही उन्होंने बताया कि डीग जिले के कांग्रेस जिला अध्यक्ष कांग्रेस के खिलाफ काम करते हैं उसके बाद उन्हीं को जिला अध्यक्ष बना दिया गया है। जिला अध्यक्ष के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस देगी इस्तीफा कुम्हेर ब्लॉक अध्यक्ष लाखन फौजदार निवासी हिंगोली ने कहा कि डीग कांग्रेस का जिला अध्यक्ष राजीव सिंह को बनाया गया है। कांग्रेस के पदाधिकारी इसका विरोध कर रहे हैं, इसलिए राजीव सिंह को तुरंत हटाया जाए। हम इसका विरोध जब तक करेंगे तब तक राजीव सिंह को हटाया नहीं जाएगा। अगर हमारी सुनवाई नहीं होगी तो, पूरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पार्टी से इस्तीफा दे देगी। इसलिए हमारी बात की सुनवाई की जाए। डीग जिले के ही व्यक्ति को जिला अध्यक्ष बनाया जाए। 70 प्रतिशत जिला अध्यक्ष सिफारिश से बने राजीव सिंह कांग्रेस का विरोध करते हैं और बीजेपी को वोट करवाते हैं। पूर्व में इनके पिता हरी सिंह कांग्रेस पार्टी से मंत्री और विधायक रहे हैं। राजीव कांग्रेस को हरवाने के लिए काम करते हैं। 70 प्रतिशत जिला अध्यक्ष की नियुक्ति ऐसे लोगों की गई है। जो पूर्व विधायक प्रजेंट विधायक के सिफारिश लेकर अपना नाम दिया था। कांग्रेस ने रायशुमारी का अभियान शुरू किया था लेकिन, उसका कोई नतीजा नहीं निकला। सिर्फ उन लोगों को बैठाया गया जो पॉवरफुल थे।


