संगररूर में बच्चे के पीछे पड़ी गाय,VIDEO:गली में चला रहा था साइकिल, बचाते समय महिला गिरी, लोगों ने बचाया

पंजाब में बेसहारा पशुओं से लोग परेशान हैं। ताजा मामला जिला संगरूर जिले के हलका सुनाम से सामने आया है। जहां एक मोहल्ले में गली में छोटी साइकिल चला रहे बच्चे के पीछे गाय पड़ गई। गाय का अटैक होते देख बच्चे ने साइकिल भगाई, उसके बहन न घर जाकर शोर मचा परिवार को एकत्र किया। गाय के अटैक से बच्चे को बचाते समय पड़ोस में रहने वाली महिला जमीन पर गिर गई। राहगीर ने किसी तरह गाय को खदेड़ा और बच्चे की जान बचाई। ये घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। घटना राम नगर बस्ती की है। दादी के साथ गली में साइकिल चला रहा था बच्चा जानकारी देते हुए बच्चे की मां वंदना ने बताया कि अक्सर इलाके में बेसहारा पशु घूमते रहे हैं। उनका बेटा गली में अपनी दादी के साथ बैठा था। वह गली में खेलता हुआ साइकिल चला रहा था। तभी अचानक से एक गाय ने उस पर अटैक कर दिया। किसी तरह उनके बच्चे ने भाग कर जान बचाई। अटैक करते समय बच्चे के ऊपर से कूदी गाय बच्चे के ऊपर से जब गाय कूदने लगी तो पड़ोस में रहती महिला ने उसे बचाया। महिला खुद भी जमीन पर गिर गई। ये कोई पहला मामले नहीं है। एक महीने पहले भी बेटे पर गाय ने अटैक किया था। बच्चे के मामूली चोट आई है। सरकार को इस संबंधी कुछ करना चाहिए। इलाका नवासी रमन गर्ग ने कहा कि बेसहारा पशु इतने अधिक हो गए हैं कि आम लोग परेशान हैं। स्कूल जाते समय बच्चों पर पशु अटैक कर देते हैं। लोग काउ सेस भी देते हैं, लेकिन पशुओं की संभाल नहीं की जा रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *