भीलवाड़ा पुलिस ने एमपी से दो तस्करों को पकड़ा:गिरफ्तारी पर रखा था 10 हजार का इनाम, एक साल से पुलिस को दे रहे थे चकमा

भीलवाड़ा की सदर थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में पिछले 1 साल से फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी ने इन पर 10 हजार का इनाम भी घोषित किया था। सदर थाना प्रभारी कैलाश कुमार ने बताया कि 12 सितंबर 2024 को तत्कालीन थाना प्रभारी उगमाराम जाब्ते के साथ बड़ा महुआ से गोवर्धनपुरा की ओर जाने वाले रोड पर नाकाबंदी कर रहे थे। इस दौरान जयपुर नंबर की एक सफेद रंग की हुंडई कार को रुकवाया तो ड्राइवर मौके से फरार हो गया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पकड़ा तलाशी लेने पर इसमें चार प्लास्टिक के कट्टों में 62 किलो 295 ग्राम डोडा चूरा मिला, जिसे जब्त करते हुए एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने मौके से फरार आरोपियों की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना और टेक्निकल डेटा एनालिसिस के बाद पुलिस ने सिंगोली एमपी के दो युवकों का घटना में शामिल होना पाया गया। पिछले एक साल से पुलिस को चकमा दे रहे थे इस पर दोनों की तलाश शुरू की गई, इनके कई संभावित स्थानों पर दबिश देने के बाद दोनों को डिटेन किया। पूछताछ में जुर्म प्रमाणित होने के बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया। ये दोनों पिछले एक साल से पुलिस को चकमा दे फरार चल रहे थे और इन पर 10 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था । पुलिस ने 2 तस्कर पकड़े आरोपियों को पकड़ने गई टीम में सदर प्रभारी कैलाश कुमार विश्नोई, हेड कॉन्स्टेबल प्रतापराम,कॉन्स्टेबल ऋषिकेश,अमृत सिंह,कमल किशोर और गजराज शामिल रहे। पुलिस ने अवैध डोडा चूर तस्करी के मामले में गोविंद (26) पुत्र मांगीलाल गुर्जर निवासी सिंगोली एमपी और प्रकाश (35) पुत्र भोजराज गुर्जर निवासी सिंगोली एमपी को गिरफ्तार किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *