सवाई माधोपुर निवासी राजेश गोयल ने विधानसभा चुनाव (2023) में किरोड़ी लाल मीणा की जीत के लिए खाटूश्यामजी के दर पर मन्नत मांगी थी। किरोड़ी लाल मीणा के चुनाव में जीतने पर सवाई माधोपुर से खाटूश्यामजी तक पैदल चलकर आने का संकल्प लिया। अब राजेश गोयल उर्फ राजू चक्की पदयात्रा के लिए रवाना हो गए हैं। बता दें कि राजेश गोयल कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के समर्पित समर्थक हैं। वे सवाई माधोपुर से डिग्गी कल्याण होते हुए खाटूश्याम तक पैदल यात्रा करेंगे। राजेश गोयल के पैदल यात्रा पर निकलने की बात जैसे ही कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा को पता चली तो उन्होंने अपने एक खास समर्थक और कार्यकर्ता बल्या जोशी को राजेश गोयल के साथ भेज दिया। फूलमालाओं से स्वागत और पदयात्रा आरंभ.. मन्नत सकुशल पूरी होने की कामना की राजेश गोयल ने बताया-कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने बल्या जोशी को मेरे साथ आने को कहा। अब हम दोनों कार्यकर्ता पैदल चलकर अपनी मन्नत पूरी करेंगे। राजू चक्की के अपनी मन्नत पूरी करने के लिए रवाना होने से पूर्व उनके परिजनों सहित डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा के दर्जनों समर्थकों ने उन्हें फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया और उनकी मन्नत सकुशल पूर्ण होने की कामना की।


