देवास जिले में पुलिस ने सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने सभी थाना प्रभारियों को संवेदनशील मार्गों का सर्वेक्षण कर चेतावनी और सुरक्षा चिन्ह लगाने के निर्देश दिए हैं, ताकि रात में होने वाली दुर्घटनाओं को कम किया जा सके। सुरक्षा उपाय और चिन्हित क्षेत्रों में कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) हरनारायण बाथम और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बागली सृष्टि भार्गव के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी उदयनगर दर्शना मुजाल्दे के नेतृत्व में बागली-बड़वाह रोड पर बेड़ाखाल नाले के पास दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई। सड़क के दोनों ओर पेड़ों पर रेडियम टेप लगाए गए, ताकि रात और कोहरे में वाहन चालकों को सड़क का किनारा स्पष्ट दिखाई दे। मार्ग पर स्थित खतरनाक मोड़ों और ब्लाइंड कर्व्स को चिन्हित कर रेडियम चेतावनी संकेत लगाए जा रहे हैं, जिससे वाहन चालक समय रहते सतर्क हो सकें और दुर्घटनाओं से बचा जा सके। सड़क सुरक्षा के लिए जनता से अपील उदयनगर पुलिस ने वाहन चालकों से सावधानी और सतर्कता के साथ वाहन चलाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने और सड़क पर लगाए गए चिन्हों व रेडियम संकेतों पर ध्यान देने की अपील की है।


