भास्कर न्यूज | भरतपुर भरतपुर मंडी: सरसों 6875 रुपए प्रति क्विंटल। जयपुर मंडी : शादियों के कारण मांग रहने से बुधवार को जयपुर मंडी में मूंगफली तेल में 50 रुपए क्विंटल की तेजी रही। कांडला पोर्ट पर सोया रिफाइंड तेल के भाव भी 20 से 50 रुपए क्विंटल बढ़ाकर बोले गए। लेकिन पाम ऑयल में 50 रुपए क्विंटल की गिरावट रही। सरसों मिल डिलीवरी और सरसों कच्ची घाणी तेल पड़ा रहा। वायदा सौदों में भाव घटने से ग्वारगम 50 रुपए क्विंटल नरम हो गया। रहा। सामान्य कारोबार से अनाज, चना व दाल-दलहन और चीनी के भाव स्थिर रहे। अनाज: गेहूं मिल डिलीवरी 2690-2700, गेहूं दड़ा 2650-2660, मक्का लाल 2000-2400, बाजरा 2100-2300, ज्वार पीली 2800-2900, जौ लूज 2300-2400 रुपए प्रति क्विंटल। गुड़-चीनी: चीनी 4275-4520, गुड़ 4500-4600 रुपए प्रति क्विंटल टैक्स पेड। दाल-दलहन: मूंग मिल डिलीवरी 5000-7000, मोठ 4000-4500, चौला 4000-4500, उड़द 5000-6500, चना जयपुर लाइन 5800-6000, मूंग मोगर 8000-10000, मूंग छिलका 8000-9200, उड़द मोगर 9000-10500, अरहर दाल 9000-9500, चना दाल मीडियम 6700-6650, चना दाल बोल्ड 7650-7700 रुपए प्रति क्विंटल। तेल-तिलहन: सरसों 42 प्रतिशत कंडीशन सरसों मिल डिलीवरी 7250-7255, सरसों कच्ची घाणी तेल 14650, कांडला पोर्ट पाम ऑयल 12150-12200, कांडला पोर्ट सोया रिफाइंड 12350-12400, कोटा सोया रिफाइंड 12350-12400, मूंगफली तेल बीकानेर 14200-14250 रुपए प्रति क्विंटल। ग्वार व ग्वारगम: ग्वार जयपुर लाइन 4375-4450, ग्वारगम जोधपुर 8450 रुपए प्रति क्विंटल।


