वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार दोस्तों की मौत:गश्त के दौरान पुलिस को सड़क पर पड़े मिले शव, भरतपुर मजदूरों से बात करने आये थे दोनों

भरतपुर के रुदावल थाना इलाके में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से दो दोस्तों की मौत हो गई। गश्त के दौरान पुलिस को दोनों के शव सड़क पर पड़े मिले। बाइक के नंबर से दोनों की पहचान हो सकी। बाइक को टक्कर मारने वाले वाहन का कुछ पता नहीं लग पाया है। दोनों दोस्त देर रात को भरतपुर से अपने घर जा रहे थे। सड़क पर पड़े मिले दोनों दोस्तों के शव खेड़िया मोड़ चौकी प्रभारी घनश्याम पोसवाल ने बताया कि घटना रात 11 से 12 बजे की है। गश्त के दौरान दो लोगों के शव नगला खटका गांव के पास पड़े मिले थे। शवों के पास एक बाइक भी पड़ी थी। बाइक के नंबर के आधार पर दोनों शवों की शिनाख्त हुई। तब परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई। आज सुबह दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाया गया है। शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। मजदूरों से बात करने भरतपुर आये थे दोनों चौकी प्रभारी घनश्याम पोसवाल ने बताया कि पूछताछ में यह सामने आया है कि राजकुमार (22) निवासी नगला फागना थाना बयाना सदर गुजरात में ठेकेदारी का काम करता है। वह कल अपने दोस्त रॉकी (23) के साथ भरतपुर मजदूरों से बात करने के लिए गया था। रात करीब 11 से बजे दोनों दोस्त अपने घर जा रहे थे। टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश जारी इस दौरान नगला खटका गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने दोनों की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन का फरार हो गया। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी के आधार पर अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। इनपुट- विशेष गर्ग, रुदावल, भरतपुर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *