कौन-कौन ट्रेन प्रभावित… ट्रेन संख्या 13319 दुमका-रांची एक्सप्रेस 5 जनवरी को रद्द रहेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 17321 वास्को द गामा-जसीडीह एक्सप्रेस तीन जनवरी को खुलेगी, जिसका 4 जनवरी को चितरंजन स्टेशन पर आंशिक समापन होगा। ट्रेन संख्या 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस 5 जनवरी को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 80 मिनट विलंब से रक्सौल से प्रस्थान करेगी। कारण… पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के अंतर्गत विकास कार्य के लिए ब्लॉक लिया जाएगा। इस कारण एक ट्रेन को रद्द किया गया है।


