रांची | मेन रोड स्थित आनंदमयी आश्रम के पास 31 दिसंबर की रात दो पक्ष के बीच झगड़ा होने की सूचना पर पहुंची हिंदपीढ़ी थाने की पुलिस पार्टी के साथ ही एक पक्ष ने मारपीट शुरू कर दी। पेट्रोलिंग पार्टी में शामिल दारोगा आनंद मोहन कुमार के हाथ में चाकू मारकर घायल कर दिया। वहीं चालक पर भी हमला करते हुए पुलिस की गाड़ी को भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। एक आरोपी को पकड़कर थाना ले जाया गया। पकड़े गए आरोपी का नाम लालबाबू यादव है आैर वह मेन रोड स्थित राजा मोहल्ला कंपाउंड का रहने वाला है। लालबाबू ने बताया कि उसके साथ दिनेश यादव, रंजीत यादव, रोहित यादव आैर मालती देवी समेत अन्य लोगों ने मिलकर पुलिस पार्टी पर हमला किया था। ऐसे में पुलिस ने सभी के खिलाफ मारपीट करने, धमकी देने, पेट्रोलिंग गाड़ी में तोड़फोड़ करते हुए सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की है।


