रांची| जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी में शुक्रवार को सामर्थ के शतक और अवनीश सुधा के अर्धशतक से उत्तराखंड ने झारखंड को चार विकेट से हरा दिया। सामर्थ ने 8 चौके की मदद से 108 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। जबकि अवनीश सुधा ने चार चौके की मदद से नाबाद 75 रन बनाए। कुणाल चंदेला ने 36 रनों की पारी खेली। झारखंड की ओर से बाल कृष्णा, मनीषी एवं अनुकूल राय ने एक- एक विकेट लिया। इससे पहले झारखंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट पर 249 रन बनाए। भारद्वाज ने 48, इशान किशन ने दो छक्के एवं तीन चौके की मदद से 39, बालकृष्ण ने नाबाद 30 , मनीषी ने नाबाद 12 , विशाल ने 24 एवं अनुकूल राय ने एक छक्के में चार चौके की मदद से सर्वाधिक 52 रन बनाएं। उत्तराखंड की ओर से आदित्य सेठी ने 45 रन का 4 एवं स्वप्निल सिंह ने 36 रन देकर दो विकेट लिए।


