चाईबासा| पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय परिसर के प्रथम तल पर संविधान दिवस के अवसर पर अपर उपायुक्त प्रवीण केरकेट्टा, सामान्य शाखा उप समाहर्ता देवेंद्र कुमार, गोपनीय शाखा प्रभारी कुमार हर्ष, जिला शिक्षा पदाधिकारी टोनी प्रेमराज टोप्पो सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं समाहरणालय कर्मी की मौजूदगी में संविधान की प्रस्तावना का पठन किया गया। इस दौरान भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता को बढ़ाने का संकल्प लिया गया।


