अय्यप्पा मंदिर में गणपति होमम के साथ दो दिवसीय महोत्सव आज से

धुर्वा सेक्टर-3 के अय्यप्पा मंदिर में 4 और 5 जनवरी को अय्यप्पा उत्सव मनाया जाएगा। आयोजन समिति के सजी नायर ने भगवान अय्यप्पा की दिव्या कृपा पाने के लिए श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया है। उत्सव आध्यात्मिक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध होगा, जिसमें भगवान की महिमा को समर्पित परंपरागत रीति-रिवाज का पालन करते हुए धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे। सुबह 6.30 गणपति होमम के साथ महोत्सव की शुरुआत होगी। उसके बाद उषा पूजा, भागवत पारायण और शाम में थलप्पोली और चेंडमेला के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा एचईसी सेक्टर-3 के शिव मंदिर से अय्यप्पा मंदिर तक जाएगी। शाम में दीप आराधना, भजन, हरिवंशनम अनुष्ठान होंगे। रविवार 5 जनवरी को सुबह 6.30 बजे महा गणपति होमम, उषा पूजा-अर्चना, चंदा मेलम, मध्याह्न पूजन और दोपहर 2 बजे से अनदानम का कार्यक्रम होगा। इसके बाद भजन दीप आराधना और फिर भजनों का कार्यक्रम प्रसाद वितरण के साथ महोत्सव का समापन होगा। आयोजन समिति में सुधाकरण पिलाई, राजा शेखर पिलाई, एस एच नाथन, के रमेश कुमार, सुकमारान नायर, के जी संजीव, पीके उन्नीथन और समिति की महिला मंडली की देखरेख में आयोजन होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *