भास्कर न्यूज | अमृतसर विभिन्न थानों की पुलिस ने दो मामलों में 45 चाइना डोर गट्टू बरामद कर दो तस्करों को काबू किया है। थाना गेट हकीमां की पुलिस ने बताया कि वीरवार को गुप्त सूचना पर रेड करके 30 चाइना डोर गट्टू बरामद कर आरोपी यशपाल सिंह निवासी झब्बाल रोड को काबू किया है। इसी तरह, थाना बी-डिवीजन की पुलिस ने बताया कि वीरवार को गुप्त सूचना पर सुल्तानविंड रोड पर आरोपी मनीकांत निवासी उत्तम एवेन्यू को काबू करके उसके पास से 25 चाइना डोर गट्टू बरामद किया है। संबंधित थानों की पुलिस ने दोनों मामलों में पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। वहीं आगे से ऐसा न करने की चेतावनी देकर जमानत पर छोड़ दिया है।


