दिसंबर में आएगी भाजयुमो जिलाध्यक्षों की लिस्ट:राहुल टिकरिहा की टीम ने दिखेंगे अधिकांश नए चेहरे, अंतिम निर्णय संगठन का

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिलाध्यक्षों का नियुक्ति दिसंबर माह में होगी। भाजयुमो अध्यक्ष राहुल टिकरिहा अपनी नई टीम बनाने की तैयारी में जुटे है। भाजयुमो के पदाधिकारियों के अनुसार अध्यक्ष टिकरिया की टीम में अधिकांश नए चेहरे होंगे। भाजयुमो की नई टीम में सक्रिय युवाओं को मौका दिया जाएगा। जिलाध्यक्षों की सूची दिसंबर माह में जारी होने की संभावना है। संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने इस पर कड़ी निगरानी रखी है और जिला स्तर पर नेतृत्व को मजबूत करने के उद्देश्य से कई बदलावों पर विचार किया जा रहा है। यह कदम संगठन की टीम को युवा और ऊर्जावान बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है। इस तरह होगा जिलाध्यक्षों का चयन बीजेपी नेताओं के अनुसार भाजयुमो के नए जिलाध्यक्षों के चयन में तीन नामों को पैनल में शामिल किया जाएगा। पैनल में वहीं नाम शामिल होंगे, जो भाजपा के जिलाध्यक्ष द्वारा भेजा जाएगा। इन नामों पर मंथन होगा और लिस्ट तैयार होगी। लिस्ट को भाजयुमो अध्यक्ष की कमेटी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को भेजेंगे। वरिष्ठ नेता इन नामों पर मंथन करेंगे और फिर जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा की जाएगी। जिलाध्यक्ष में ये खूबी ढूंढेंगी कमेटी भाजयुमो जिलाध्यक्ष की रेस में जुटे दावेदारों के प्रोफाइल में कमेटी फाइनल करेगी। कमेटी में भाजयुमो अध्यक्ष टिकरिहा खुद रहेंगे। जिलाध्यक्ष की दावेदारी करने वाले आवेदकों की स्क्रूटनी की जा रही है। स्क्रूटनी के दौरान विवादित और अनुशासन का उल्लंघन करने वाले सदस्यों को बाहर किया जा रहा है। अध्यक्ष की रेस में निर्विवादित चेहरा रहे, इसके प्रयास में कोर कमेटी जुटी है। अंतिम निर्णय संगठन के नेताओं का भाजयुमो अध्यक्ष अपनी टीम का नाम फाइनल करके संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों को देंगे। संगठन के पदाधिकारी इस टीम को फाइनल करेंगे और इसके बाद उसको सार्वजनिक किया जाएगा। नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति का 70 प्रतिशत से ज्यादा पूरा हो चुका है। 30 नवंबर से पहले इसे पूरा करने का टारगेट रखा गया है। पढ़े भाजयुमो का संगठन एक नजर में

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *