पंजाब-चंडीगढ़ में आज भी धुंध:अमृतसर में विजिबिलिटी शून्य, दो इंटरनेशनल फ्लाइट्स डायवर्ट; 5-6 जनवरी को बारिश-तूफान को लेकर येलो अलर्ट जारी

पंजाब-चंडीगढ़ में धुंध व शीत लहर को लेकर मौसम विभाग की तरफ से कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया। लेकिन शुक्रवार शाम से ही पंजाब के कई जिलों में धुंध छानी शुरू हो गई। जिसके बाद मध्यरात्रि से अमृतसर व पठानकोट में विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच गई। धुंध के कारण अमृतसर एयरपोर्ट पर उड़ानों के आगमन और प्रस्थान में बाधा उत्पन्न हुई है। कई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। बैंकॉक से आ रही उड़ान अमृतसर में लैंड नहीं कर पाई और उसे लखनऊ की ओर मोड़ दिया गया। मलेशिया एयरलाइंस की एक उड़ान को दिल्ली भेजा गया। दिल्ली एयरपोर्ट पर भी धुंध के चलते स्थिति खराब हो रही है। शुक्रवार दोपहर में कुछ समय के लिए खिली धूप के बाद तापमान में हल्की बढ़ौतरी देखने को मिली है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार शाम पंजाब के अधिकतम तापमान में औसतन 2.2°C की वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि, यह सामान्य से -1.7°C कम है। राज्य में आज का सबसे अधिकतम तापमान 19.5°C पठानकोट में दर्ज किया गया। वहीं, चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से तकरीबन 2 डिग्री अधिक रहा। धुंध से जुड़ी तस्वीरें व अलर्ट- पश्चिम विक्षोभ के एक्टिव होन के बाद पंजाब में बरसेंगे बादल मौसम विभाग के अनुसार आज रात पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के अनुमान है। जिसके चलते 5-6 दिसंबर को पंजाब में बारिश व तूफान की संभावनाएं बन रही हैं। यही परिस्थितियां चंडीगढ़ में भी देखने को मिलेंगी। जिसके बाद रात के तापमान में 2-3 डिग्री तक बढ़ौतरी व दिन के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक कमी देखने को मिल सकती है। चंडीगढ़- पंजाब के शहरों का मौसम चंडीगढ़- हल्के बादल छाने की उम्मीद है। तापमान 11 से 16 डिग्री के बीच रह सकता है। अमृतसर- हल्के बादल छाने की उम्मीद है। तापमान 9 से 17 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- हल्के बादल छाने की उम्मीद है। तापमान 9 से 17 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- हल्के बादल छाने की उम्मीद है। तापमान 9 से 18 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- हल्के बादल छाने की उम्मीद है। तापमान 9 से 18 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली- हल्के बादल छाने की उम्मीद है। तापमान 9 से 20 डिग्री के बीच रह सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *