भास्कर न्यूज | जालंधर एजीआई डे एंड नाइट क्रिकेट सीरीज में शुक्रवार को एजीआई सब-जूनियर क्रिकेट टीम को पावर क्रिकेट अकादमी से हार का सामना करना पड़ा। माधवी के 32 रनों की मदद से पावर प्ले क्रिकेट अकादमी ने क्रिकेट सीरीज में चौथा मैच एक रन और पांच विकेट से जीत लिया। मैच जालंधर हाइट्स-1 के टी ब्लॉक क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एजीआई क्रिकेट अकादमी की टीम से ऋतांश ने 48 गेंदों में 27 रन, इतिश ने 10 गेंदों में 1 रन, दिवित ने 5 गेंदों में 12, रनों का योगदान दिया। पावर क्रिकेट अकादमी के गेंदबाज रिद्धम ने 3 ओवर में 7 रन देकर 3 विकेट, सम्राट ने 4 ओवर में 4 रन देकर 2 विकेट जबकि अमन, शहजाद और दक्ष ने एक-एक विकेट हासिल किया। एजीआई सब-जूनियर क्रिकेट टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 80 रन बनाए। जवाब में पावर प्ले एकेडमी ने एजीआई सब जूनियर क्रिकेट टीम को एक रन और पांच विकेट से हरा दिया। पावर प्ले अकादमी के लिए माधवी ने 28 गेंदों में सर्वाधिक 32 रन बनाए, कार्तिक ने 16 गेंदों में 16 सोकर, हरप्रताप ने 16 गेंदों में 10 रनों का योगदान दिया। एजीआई क्रिकेट क्लब के सिदक और आरिक ने क्रम 4 ओवर में 23 रन और 4 ओवर में 16 रन देकर दो-दो विकेट लिए। पावर प्ले क्रिकेट अकादमी ने 81 रन, 5 विकेट के साथ एजीआई क्रिकेट क्लब को हरा दिया। मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी मिस्टर ऋतांश व माधवी और रिद्धम को चुना गया।


