भास्कर न्यूज | जालंधर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और लोगों को ट्रैफिक नियमों प्रति जागरूक करने के लिए पुलिस ने शहर में 36 स्पेशल नाके लगाए। इन पर ट्रैफिक पुलिस की तरफ से रॉन्ग पार्किंग, मोडिफाइड सायलेंसर, ट्रिपलिंग और ई-रिक्शा वालों के चालान किए गए। इस दौरान स्कूल व कॉलेजों के बाहर हुल्लड़बाजी करने वाले नौजवानों को भी पुलिस ने कार्रवाई की। इन नाकों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के चालान भी किए गए। एसीपी ट्रैफिक महेश कुमार ने बताया कि ट्रैफिक नियमों का पालन करवाने के लिए एजुकेशन सेल की टीमें भी लगातार सेमीनार कर रहीं हैं। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। समय-समय पर शहर में नाके लगाकर वाहनों की लगातार चेकिंग पुलिस की तरफ से की जाती रहेगी। ^ट्रैफिक पुलिस की तरफ से रोड पर गलत ढंग से वाहन पार्क करने वालों के स्टीकर चालान किए गए। खास तौर पर ई-रिक्शा वालों पर भी शिकंजा कसा गया। जो किसी भी जगह पर अपने रिक्शा पार्क करके सवारी उठाने लग जाते हैं। इस दौरान ई-रिक्शा वालों को भी लाइसेंस बनाने के लिए कहा गया। भगवान वाल्मीकि चौक, डॉ. बीआर अंबेडकर चौक, गुरु नानक मिशन चौक, मॉडल टाउन, बीएसएफ चौक, पीएपी, रामामंडी और पठानकोट चौक के पास रोड पर खड़े होने वाले वाहनों को भी हटवाया गया।’ – रमेश कुमार, एसीपी ट्रैफिक


