10 मतदान केंद्रों पर सर्वे पूरा, मिला सम्मान

भास्कर संवाददाता | मुरैना धर्मेंद्र शर्मा के नेतृत्व में सुपरवाइजर टीम ने मतदान केंद्र क्रमांक 191 से 200 तक सभी 10 केंद्रों पर एसआईआर सर्वे का कार्य शत-प्रतिशत पूरा कर जिले में पहला स्थान हासिल किया है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेमई के प्राचार्य धर्मेंद्र शर्मा सुपरवाइजर थे, जिन्होंने अपनी टीम के साथ निर्धारित समय सीमा से पहले ही मतदाता सूची के गहन संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य संपन्न किया। रिटर्निंग ऑफिसर एवं एसडीएम मेघा तिवारी ने बताया कि यह उपलब्धि जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के नेतृत्व तथा सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के मार्गदर्शन में संभव हुई। निर्वाचन कार्यालय में आयोजित सादे समारोह में सुपरवाइजर धर्मेंद्र शर्मा, बीएलओ टीम, पंचायत के जीआरएस, पटवारी, कंप्यूटर ऑपरेटर सहित सभी सहयोगी कर्मचारियों का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। टीम में राम मोहन शर्मा, सुभाष धाकड़, सूरज प्रजापति, डालचंद वर्मा, योगेंद्र जाटव, लाखन सिंह जाटव, बलिराम प्रजापति, प्रभु दयाल शर्मा, मीना कुशवाहा, नवीन व्यास, दिनेश बसरिया, राम अवतार कुशवाहा, रामबरन गुर्जर, ज्वाला सिंह जाटव, रामेश्वर धाकड़, रविंद्र धाकड़, सुरेश कुशवाहा और राम प्रसाद शाक्य शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *