सांसद खेल महोत्सव में शामिल हुए जनप्रतिनिधि

बोरावां | शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत हुई। मुख्य अतिथि जनपद सदस्य प्रतिनिधि मोतीराम वर्मा व विशेष अतिथि सरपंच अंशुबाला हेमेंद्र यादव रही। अध्यक्षता संकुल प्राचार्य मुकेश खेड़े ने की। रस्साकसी, कबड्डी, खो-खो, 100 मीटर रेस, क्रिकेट आदि खेलों का आयोजन हुआ। शुभारंभ में जनपद प्रतिनिधि व प्राचार्य की टीम के बीच रस्साकसी प्रतियोगिता हुई। इसमें जनपद प्रतिनिधि की टीम विजय रही। समापन पर अतिथियों ने कहा छात्र जीवन में खेलों का विशेष महत्व है। खेल से भी हम देश का नाम रोशन कर सकते है। छात्र को रोजाना अपनी रूचि अनुसार खेलों में भाग लेना चाहिए। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अघावन व बोरावां के शिक्षकों ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *