हार्डवेयर दुकान में लगी आग, सैल्समैन तीसरी मंजिल से कूदा:फिर बची जान, दो घंटे में पाया आग पर काबू, लाखों का सामान जलकर राख

आधी रात बाद हार्डवेयर ओर इलेक्ट्रिकल स्टोर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर आसपास अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस व प्रशासन के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। घटना बाड़मेर जिले के गुड़ामालानी कस्बे के अहिसा सर्किल स्थित लक्ष्मी हार्डवेयर रात 3 बजे की है। सूचना मिलने पर आरजीटी से फायर बिग्रेड पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। थर्ड फ्लोर पर सो रहे सैल्समैन ने कूदकर अपनी जान बचाई। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार गुड़ामालनी कस्बे के अहिंसा सर्किल स्थित लक्ष्मी हार्डवेयर एवं इलेक्ट्रिकल स्टोर और गोदाम के पीछे टी प्वाइंट के पीछे बने छप्पर में आग लग गई। आग गुरुवार रात को 3 बजे आग लगी। कुछ ही मिनटों में आग दुकान और गोदाम में फैल गई। तीसरी मंजिल से सैल्समैन ने लगाई छंलाग तीसरी मंजिल में सैल्समैन अशोक सो रहा था। नीचे शोर-शराबे की आवाज सुनकर नींद से उठा। देखा तो आग लगी थी। सीढ़ियों से नीचे उतरने की कोशिश की लेकिन आग फैलने के कारण उतर नहीं पाया। तब जान बचाने के लिए तीसरी मंजिल से छंलाग कर नीचे कूदा। इससे उसके पैर व हाथ में चोट लगी। उसे तुंरत गुड़ामालानी हास्पिटल में ले जाया गया। वहां पर उसे भर्ती करवाया गया। फिलहाल इलाज चल रहा है। प्रशासन व पुलिस पहुंची मौके पर इधर घटना की जानकारी मिलते ही उपखंड अधिकारी केशव कुमार ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत RGT कंपनी की फायर ब्रिगेड मंगवाई। संबंधित अधिकारियों को मौके पर भेजा। प्रशासन भी रात को ही घटनास्थल पर पहुंच गया। हालात का जायजा लिया। गुड़ामालानी पुलिस भी मौके पर तैनात रही। फायर बिग्रेड ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचते ही आग बुझाने में जुट गए। पानी के टैंकर और RGT कंपनी की अग्निशमन टीम भी मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे की लगातार कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक हार्डवेयर, इलेक्ट्रिकल सामान और गोदाम में रखा अधिकतम माल जलकर राख हो चुका था। दुकान मालिक ईश्वर लुखा निवासी गादेवी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *