सिद्ध तीर्थ बरबड़ में मूर्ति व प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव:आमंत्रण देने आज निकलेगी आव्हान रैली, भगवान की मूर्तियों का अन्न में अधिवास

रतलाम में सिद्ध तीर्थ श्री बरबड हनुमान जी मंदिर पर मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा और ध्वज-कलश स्थापना महोत्सव मनाया जा रहा है। महोत्सव के दूसरे दिन यज्ञ में 1000 आहुतिया दी गई। तीसरे दिन आज यानी 28 नवंबर को शहर वासियों को महोत्सव के मुख्य आयोजन का आमंत्रण देने के लिए आव्हान रैली निकाली जाएगी। यह रैली शाम 4 बजे महलवाडा से निकाली जाएगी। मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा और ध्वज-कलश स्थापना महोत्सव के दूसरे दिन की शुरूआत यज्ञ से हुई। बुधवार को गणेश जी के नाम 1000 आहुतिया दी गई थी। गुरुवार को अंबे माता के नाम आहुतिया दी गई। इसके बाद यज्ञाचार्य पं दुर्गाशंकर औझा और 11 भूदेवों के मंत्रोच्चार के साथ भगवान की मूर्तियों का अन्न में अधिवास कराया। प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व शुक्रवार को भगवान की मूर्तियों का फूल में और शनिवार को जल में अधिवास होगा। यजमान संध्या-चंद्रप्रकाश सारडा, ममता-अनिल झालानी, निकिता-संजय अग्रवाल, गायत्री-रमेश मित्तल, लक्ष्मी-महेश अग्रवाल ने आहूतिया देने के साथ देव पूजन कर अन्न में अधिवास की विधि संपन्न की। श्री बरबड हनुमान मंदिर ट्रस्ट ने बताया कि 28 नवंबर को शाम 4 बजे महलवाडा से शहर वासियों को महोत्सव का आमंत्रण देने के लिए प्रमुख मार्गों से विशाल आव्हान रैली निकाली जाएगी। ट्रस्ट द्वारा सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से इस अवसर पर अधिक से अधिक उपस्थित रहने का आव्हान किया गया हैं। शाम को होगी भजन संध्या महोत्सव के तहत प्रतिदिन धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे है। शुक्रवार शाम शाम 4 बजे महलवाडा से महोत्सव में शामिल होने के लिए शहरवासियों को आमंत्रण देने के लिए आव्हान रैली निकाली जाएगी। रात 8 बजे भजन गायक गोपाल शर्मा की भजन संध्या होगी। कल आएंगे उत्तम स्वामी प्राण प्रतिष्ठा व कलश स्थापना महामंडलेश्वर 1008 श्री ईश्वरानंद महाराज (उत्तम स्वामीजी) के सानिध्य में होगी। 29 नवंबर को उत्तम स्वामीजी रतलाम आएंगे। शाम 5 बजे उनके प्रवचन होंगे। 30 नवंबर को दोपहर 11.45 बजे अभिजित मुहुर्त में वे मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा कराएंगे। नवनिर्मित मंदिरों में श्री राम दरबार, श्री राधा-कृष्ण, श्री अंबे माताजी, श्री गणेशजी, श्री शिव परिवार की मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा और शिखर पर ध्वजा एवं स्वर्ण कलश की स्थापना की जाएगी। इसके बाद दोपहर 1 से 4 बजे तक महाप्रसादी का आयोजन होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *