मंत्री का एक्शन:निर्माण में खामी पर दो अधिकारियों को नोटिस जारी

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने मंगलवार को धार और शाजापुर में निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। नालछा में भवन विकास निगम द्वारा निर्मित लोक कल्याण सरोवर को उन्होंने वर्षाजल संरक्षण का बेहतर मॉडल बताया, जिसकी क्षमता 2 करोड़ लीटर से अधिक है। उन्होंने गहरीकरण की जरूरत भी जताई।शाजापुर के मंडोदा में लोक कल्याण सरोवर के निरीक्षण में आकार व निर्माण मापदंडों में अनियमितताएं मिलीं। इस पर कार्यपालन यंत्री हर्षवर्धन मुबेल की दो वेतनवृद्धि रोककर नोटिस जारी किया गया और उन्हें मुख्यालय अटैच किया गया। मुख्य अभियंता योगेंद्र बगोले को भी नोटिस मिला। इसके बाद मंत्री ने धार में 33.86 करोड़ की लागत से बन रहे सांदीपनि ट्राइबल स्कूल का निरीक्षण किया, जहां कई तकनीकी खामियां सामने आईं। मंत्री ने डीजीएम निलेश खराड़ी को नोटिस देने और सभी त्रुटियां तुरंत सुधारने के निर्देश दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *