आलीराजपुर में मंदिर के गेट पर लात मारने का मामला:चंद्रशेखर आजाद नगर बंद का आह्वान लिया वापस, युवती की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दिल्ली रवाना

अलीराजपुर में मंदिर के गेट पर लात मारने के मामले ने बड़ा तूल पकड़ लिया है। गुरुवार रात पुलिस ने नगर की एक युवती पर केस दर्ज किया। इस घटना को लेकर नगर के समस्त हिंदू समाज ने 4 जनवरी को नगर बंद का आह्वान किया था। हालांकि, कलेक्टर और एसपी की समझाइश के बाद शुक्रवार रात 11 बजे समाजजनों ने बंद का आह्वान वापस ले लिया। युवती की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दिल्ली रवाना कलेक्टर डॉ. अभय अरविंद बेडेकर और एसपी राजेश व्यास शुक्रवार रात नगर पहुंचे। वे सीधे पुलिस थाने गए, जहां उन्होंने समाजजनों से चर्चा की। कलेक्टर और एसपी ने उन्हें जानकारी दी कि युवती की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी है। इसके बाद समाजजनों से बंद का आह्वान वापस लेने की अपील की, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। पहले स्वैच्छिक बंद रखने का था निर्णय शुक्रवार शाम को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में जोबट एसडीओपी नीरज नामदेव, तहसीलदार जितेंद्र सिंह तोमर और थाना प्रभारी संतोष सिसोदिया उपस्थित रहे। बैठक में सभी समाजजनों और वरिष्ठ नागरिकों से चर्चा की गई। बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि 4 जनवरी को नगर स्वैच्छिक बंद रहेगा। हालांकि, रात में कलेक्टर और एसपी के समझाने के बाद बंद का निर्णय वापस ले लिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *