पंजाब में 2 युवकों की गोली मारकर हत्या:दोस्त के घर सो रहे थे, आरोपी भी इनका साथी, नींद में ही मर्डर कर फरार

पंजाब के जालंधर में 2 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ये युवक एक दोस्त के घर सो रहे थे। इसी दौरान आरोपी आया और सोते हुए युवकों को गोलियां मार दी। इसके बाद से आरोपी फरार है। रामा मंडी थाने की पुलिस जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंची हुई है। FSL टीम भी मौके पर आकर दुर्घटना से जुड़े साक्ष्य जुटा रही है। मृतकों की पहचान मोता सिंह नगर के रहने वाले शिव और बस्ती शेख में रहने वाले विनय तिवारी के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया है कि इन युवकों को मिट्‌ठापुर के रहने वाले युवक मन्ना ने गोलियां मारी हैं। अभी मामले की जांच की जा रही है। दोस्त के घर सो रहे थे युवक
सूत्रों के अनुसार, घटना जालंधर के लम्मा पिंड चौक के पास हुई। दोनों युवक अपने दोस्त के घर सो रहे थे। इसी दौरान आरोपी मन्ना आया और सोते समय उन्हें गोली मारकर भाग गया। पुलिस का कहना है कि मृतक दोनों युवक थाना डिवीजन नंबर-6 में दर्ज एक मामले में वांछित थे। रामा मंडी थाना पुलिस के साथ जालंधर CIA स्टाफ की टीम भी जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंच गई है। अब तक की जांच में मामला पुरानी रंजिश का लग रहा है। आरोपी मन्ना की तलाश में अलग-अलग टीमें छापे मार रही हैं। मृतकों का दोस्त ही था आरोपी
सूत्रों के अनुसार, गोलियां मारने वाला आरोपी मन्ना भी मृतकों का साथी था। कुछ समय पहले तीनों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मोता सिंह नगर में वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने जब केस दर्ज किया तो तीनों आरोपी फरार हो गए। पुलिस को इनकी तलाश थी। पुलिस के अनुसार, तीनों वांछित युवकों में शुक्रवार रात किसी बात को लेकर बहस और लड़ाई हो गई थी। तीनों एक ही जगह पर सो रहे थे। इसी दौरान गुस्साए मन्ना ने आधी रात दोनों को सोते हुए ही गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *