सीकर के दुजोद गांव में स्थित संकट मोचन बालाजी मंदिर से चांदी का छत्र चोरी हो गया। शाम के समय चोर ने चोरी की वारदात की। सीसीटीवी कैमरे में चोर रिकॉर्ड हुआ है। पुजारी ने सदर पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। दुजोद गांव निवासी पवन कुमार शर्मा ने बताया कि वह पिछले करीब तीन-चार साल से संकट मोचन बालाजी मंदिर में पूजा का काम कर रहे हैं। शाम को 4:15 के करीब रोजाना की तरह मंदिर के पट खोलकर और साफ सफाई करके टॉयलेट करने के लिए चले गए। इसके बाद शाम को 5 से 5:30 के बीच जब उनकी नजर भगवान की प्रतिमा की तरफ गई तो उन्होंने देखा कि बालाजी की प्रतिमा के ऊपर छत्र ही नहीं लगा हुआ है। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों को बताया। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक किए। जिसमें एक चोर रिकॉर्ड हुआ है। अब इस फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। यह खबर भी पढ़ें : भतीजी से रेप की कोशिश,चाचा को 10 साल की जेल:कोर्ट ने कहा-रिश्तों को शर्मसार किया, ऐसे अपराधों पर अंकुश लगाया जाना आवश्यक सीकर की पॉक्सो कोर्ट 1 ने 17 साल की नाबालिग भतीजी से रेप की कोशिश करने के मामले में दोषी चाचा को 10 साल कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने 52 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। आरोपी रिश्ते में पीड़िता का चाचा लगता है।(पूरी खबर पढ़ें)


