उमरिया में 1 दिसंबर से धान खरीदी:37 केंद्रों पर 342 किसानों ने स्लॉट बुक किए, 5 केंद्रो की अनुमति बाकी

उमरिया जिले में 1 दिसंबर से धान खरीदी शुरू हो जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले के 37 धान खरीदी केंद्रों पर उपार्जन किया जाएगा, जिसके लिए अब तक 342 किसानों ने अपने स्लॉट बुक कर लिए हैं। इस साल जिले में 60 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में धान की फसल बोई गई थी। बड़ी संख्या में किसान धान की खेती करते हैं, जिसके चलते खरीदी केंद्रों पर सुचारु व्यवस्था बनाए रखना महत्वपूर्ण है। प्रभारी खाद्य अधिकारी रोहित सिंह ने बताया कि धान खरीदी केंद्रों पर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खरीदी शुरू होने से पहले ही स्लॉट बुकिंग प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई थी, जिसमें किसानों ने उत्साह दिखाया है। उन्होंने यह भी बताया कि 37 केंद्रों को अनुमति मिल चुकी है और वे तैयार हैं, जबकि 5 अन्य केंद्रों की अनुमति का इंतजार किया जा रहा है। प्रशासन का विशेष ध्यान इस बात पर है कि किसी भी किसान को धान बेचने में कोई असुविधा न हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *