सवाई माधोपुर नगर परिषद की ओर से आज पुराने शहर के नेहरू पार्क में संचालित सब्जी मंडी को स्थाई रूप से बंद करवा दिया गया। जिसके बाद अब सवाई माधोपुर शहर की करीब 60 हजार आबादी सब्जी खरीदने के लिए परेशानी होती दिखेंगी। हालांकि नगर परिषद की ओर से फिलहाल अस्थाई सब्जी मंडी के लिए जगह तलाश की जा रही है। कोर्ट के आदेश की पालना में हुई कार्रवाई नगर परिषद के सेनेटरी इंस्पेक्टर शिवराम मीणा ने बताया कि हाई कोर्ट की ओर से नेहरू पार्क की जमीन पर संचालित सब्जी मंडी को खाली कराने के आदेश दिए गए थे। आदेश की पालना में नगर परिषद की टीम ने महिला और पुरुष कॉन्स्टेबल के जाब्ते की मदद से यहां लगे थड़ी और ठेले हटवाया गया। जिसके बाद नेहरू पार्क की जमीन पर गेट लगाकर बंद कर दिया गया। करीब 250 लोगों के रोजगार पर आया संकट सब्जी व्यवसायियों ने बताया कि वह यहां करीब 35 साल से इस जगह पर सब्जियों का ठेला व थड़ी लगाकर अपना परिवार का पालन कर रहे हैं। कुछ दबंग और प्रभावशाली लोगों ने अपनी कार पार्क करने के लिए इस सब्जी मंडी के एक गेट बंद करवा दिया। जिसके बाद व्यापारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन दिया था। मामले में लोगों ने कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा से भी न्याय की गुहार लगाई थी। जिसपर नगर परिषद की ओर से पुरानी तहसील में सब्जी मंडी संचालित करवाने का आश्वासन दिया गया है, लेकिन यहां की जमीन जीर्ण-शीर्ण हो चुकी है। जिससे यहां हादसे की आशंका बनी रहेगी। वहीं बाहर की तरफ जगह कम है। जिससे चलते सभी लोग परेशान हो रहे हैं।


