जयपुर में 75 साल की महिला से लूट, VIDEO:बाइक पर आए थे बदमाश, छीन ले गए हाथ में लगा बैग

जयपुर में 75 साल की महिला से गुरुवार रात लूट का मामला सामने आया है। बाइक पर आए दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। बुजुर्ग महिला के हाथ में लगे बैग को बदमाश छीन ले गए। जवाहर सर्किल थाना पुलिस फुटेज के आधार पर बाइक सवार लुटेरों की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया- लूट की वारदात मालवीय नगर के सेक्टर-12 निवासी सुमन माथुर (75) के साथ हुई। वह देर शाम कॉलोनी में स्थित किराना शॉप पर खरीदारी करने गई थी। बुजुर्ग होने के कारण शॉप स्टॉफ से कहकर खरीदा गया सामान घर भिजवा दिया। रात करीब 7:50 बजे वह पैदल-पैदल घर लौट रही थी। घर की गली के कौने पर बाइक सवार दो बदमाश पीछे से आए। बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके हाथ में लगा बैग छीन लिया। शोर मचाकर पीछा करने पर दोनों बदमाश तेजी से बाइक लेकर फरार हो गए। लूट की सूचना पर जवाहर सर्किल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि लूटे गए बैग में कैश और आईफोन-12 (प्रो) रखा हुआ था। पुलिस ने वारदातस्थल के आस-पास लगे CCTV फुटेजों को खंगाला। फुटेज में बाइक सवार लुटेरों की करतूत कैद मिली। पुलिस ने फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *