बिजली के तार ठीक करते समय युवक झुलसा:छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती, हाथ-चेहरा जला

छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के मोरवा गांव में गुरुवार देर रात बिजली के तार ठीक करते समय एक 32 वर्षीय व्यक्ति करंट की चपेट में आकर झुलस गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, मोरवा गांव निवासी निर्भय कुमार अहिरवार (32) अपने घर में बल्ब खराब होने पर बिजली के तार सुधार रहे थे। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट हुआ और वह करंट की चपेट में आ गए। उनके कपड़ों में आग लग गई, जिसे पास मौजूद लोगों ने तार को हटाकर पानी डालकर बुझाया। इस हादसे में निर्भय के दोनों हाथ और चेहरा 30 प्रतिशत तक झुलस गए। परिजन उन्हें तत्काल एक निजी वाहन से जिला अस्पताल ले गए, जहां बर्न वार्ड में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत अब पहले से बेहतर है। निर्भय कुमार अहिरवार दिल्ली में मजदूरी का काम करते हैं और खेतों की बुवाई के लिए अपने गांव आए हुए थे। उनके छोटे भाई रोहित ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने के बाद आग बुझाते समय उनके बड़े भाई के हाथ और चेहरा झुलस गए। गढ़ीमलहरा थाना पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *