आम लोगों की सूचना पर जब्त हुई अवैध प्लास्टिक:रायपुर नगर निगम में इस तरह की पहली कार्रवाई, सिंगल यूज़ प्लास्टिक से भरा वाहन पकड़ा गया

रायपुर शहर में प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक की सप्लाई पर पहली बार बड़ी कार्रवाई हुई है। आम नागरिकों द्वारा मिली सूचना के आधार पर नगर निगम की टीम ने शंकर नगर इलाके में एक टाटा एस वाहन (CG 04 QP 9102) को पकड़ा, जो अवैध प्लास्टिक से पूरी तरह भरा हुआ था। वाहन को मौके पर ही जब्त कर सिविल लाइंस थाने भेज दिया गया है, जहां आरोपी पर आगे कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई नगर निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर की गई। नागरिकों से मिली शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अपर आयुक्त स्वास्थ्य विनोद पांडेय, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पानीग्राही और जोन-4 कमिश्नर अरुण ध्रुव ने टीम को तुरंत जांच के लिए मौके पर भेजा। स्वास्थ्य विभाग, जोन-4 और पर्यावरण विभाग की संयुक्त टीम जब शंकर नगर पहुंची तो वाहन में बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक भरा मिला। औचक निरीक्षण में शिकायत सही पाए जाने के बाद टीम ने वाहन को सीज़ कर लिया। निगम अधिकारियों ने बताया कि प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक की शहर में आपूर्ति पर सख्त रोक है। इसके बावजूद इस तरह की सप्लाई करने वालों पर अब सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम ने अपील की है कि शहर में अवैध प्लास्टिक या किसी भी पर्यावरण-विरोधी गतिविधि की जानकारी मिलने पर नागरिक तुरंत शिकायत करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। ग़ौरतलब है कि पूरे भारत में साल 2022 से सिंगल यूज प्लास्टिक बैन है इसके बावजूद राज्य में कई फैक्ट्रियां संचालित हो रही हैं और बाजार में भी सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रोडक्टस बेचे जा रहे हैं

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *