पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सिरोही में कम्युनिटी कनेक्ट प्रोग्राम के तहत शुक्रवार को अभिभावकों और विद्यार्थियों की संयुक्त सहभागिता के साथ प्रेरणादायक गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य हीरा खत्री और पीएम श्री योजना प्रभारी गोपाल सिंह राव ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य अभिभावकों का विद्यालय से जुड़ाव मजबूत करना और बालिकाओं के आत्मविश्वास में वृद्धि करना है। कार्यक्रम के दौरान अभिभावक पिन्टा राम, शोभा कुमारी, शाहरुख खान, गुलप्सा बानू, सुगना देवी, शैतान राम, रुखसार बानो और मोहम्मद हुसैन ने बच्चों के साथ मिलकर आकर्षक पोस्टर तैयार किए। वहीं विद्यार्थियों ने अपने माता-पिता, दादा-दादी और नाना-नानी के साथ मिलकर प्राकृतिक दृश्यों की ड्राइंग बनाई। अभिभावक-बालक टीमवर्क को उपस्थित सभी लोगों ने सराहा। कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी के लिए अभिभावकों और विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह और उपहार देकर सम्मानित किया गया। राव ने बताया कि अभिभावकों की भागीदारी बढ़ाने के लिए हर माह ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इससे पोर्टफोलियो चर्चा सार्थक हो रही है, विद्यालय और अभिभावकों के बीच साझेदारी का भाव मजबूत हुआ है, जिससे बालिकाओं के उत्साह में भी उल्लेखनीय वृद्धि हो रही है। कार्यक्रम के अंत में अल्पाहार के साथ पोर्टफोलियो डिस्कशन विशेष आकर्षण रहा।इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य सुमन कुमारी, वर्षा त्रिवेदी, देवीलाल, शर्मिला डाबी, श्रद्धा सिंदल, कल्पना चौहान, कुसुम परमार, चंद्रकांता चौहान, सोनल राठौर, संतोष कुंवर, कीर्ति सोलंकी, अजय पाल सिंह सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।


