फरीदकोट में शनिवार को लगातार तीसरे दिन भी आसमान में घना कोहरा छाया हुआ है। ठंड का प्रकोप भी बरकरार है जिसने जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है और लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो चुकी है। शहरी क्षेत्र में धुंध के कारण विजिबिलिटी 10 मीटर है, जबकि बाहरी इलाके में शून्य विजिबिलिटी ने वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ा रखी है। यहां तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नववर्ष के आगमन के बाद से ही ठंड का प्रकोप बढ़ा है और धुंध के कारण लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो चुकी है। लोगों ने बताया कि ठंड के कारण सुबह घर से निकलना भी मुश्किल हो चुका है और वह अपने कामकाज पर भी देरी से पहुंच पाते है। ऐसे मौसम में सड़कों पर छोटे वाहन चालकों को खास ध्यान रखना चाहिए।


