​​​​​​​गिरिडीह के बेंगाबाद में स्कॉर्पियो चोरी कांड का खुलासा:पांच गिरफ्तार, चोरी की गाड़ी को गांजा और शराब तस्करी में करते थे इस्तेमाल

गिरिडीह के बेंगाबाद थाना क्षेत्र में स्कॉर्पियो चोरी मामले का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। 18 नवंबर 2025 को बेंगाबाद निवासी रीना देवी, पति सुनील कुमार ने आवेदन देकर बताया था कि घर के सामने खड़ी उनकी स्कॉर्पियो को अज्ञात अपराधियों ने चोरी कर लिया। मामले में थाना कांड संख्या 177/25 के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी व मानवीय सूचना के आधार पर लगातार की जा रही छापेमारी में पुलिस ने अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। सुभाष कुमार सिंह का पुराना आपराधिक इतिहास गिरफ्तार आरोपियों में अमित कुमार (वैशाली), गुरुशरण उर्फ मुन्ना (मुंगेर), संदीप कुमार सिन्हा (गिरिडीह), सुभाष कुमार सिंह (वैशाली) और राहुल कुमार (वैशाली) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार सुभाष कुमार सिंह का पुराना आपराधिक इतिहास भी है। छापेमारी के दौरान चोरी की घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो को बरामद कर थाना लाया गया। वहीं, बिहार के महुआ थाना क्षेत्र से एक संदिग्ध स्कॉर्पियो S3 को स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया गया है, जिसकी जांच चल रही है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि गिरोह चोरी किए गए वाहनों के इंजन, चेसिस और पंजीयन संख्या में बदलाव कर उन्हें गांजा व शराब तस्करी समेत अन्य अवैध गतिविधियों में इस्तेमाल करता था। बरामदगी में प्रयुक्त वाहन के अलावा मॉडिफिकेशन के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले क्रोमियम कवर, ब्लैक फिल्म, डिस्प्ले, ब्रश, विभिन्न आकार के रेंच, पेचकस, स्क्रूड्राइवर, प्लास, कई व्यक्तियों के आरसी कार्ड, अलग-अलग चाभियाँ, ग्राइंडर मशीन, ड्रिल मशीन और वागर कटर भी शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *