CRPF जवान के कारतूस चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार:कटनी जीआरपी ने मामले में अब तक 6 आरोपियों को पकड़ा, सभी 40 कारतूस बरामद

कटनी जीआरपी ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की महिला जवान के कारतूस चोरी मामले में फरार चल रहे तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही, इस मामले में अब तक कुल छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 6 लोगों ने वारदात को दिया था अंजाम जीआरपी थाना प्रभारी एलपी कश्यप ने बताया कि 21 और 22 नवंबर की दरमियानी रात हुई चोरी की इस वारदात को कुल छह लोगों ने अंजाम दिया था। पुलिस ने इससे पहले 23 नवंबर को तीन आरोपियों-अजय उर्फ अजना निषाद, अजय उर्फ अज्जू निषाद और लकी निषाद को गिरफ्तार किया था। उनके पास से 35 जिंदा कारतूस बरामद हुए थे। हाल ही में गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों की पहचान अमर उर्फ अमन निषाद, दीपक उर्फ कुचली निषाद और रोहित उर्फ हैंडसम निषाद के रूप में हुई है। पुलिस ने इन्हें आधारकाप इलाके से पकड़ा है। चोरी हुए सभी 40 कारतूस बरामद इन तीनों आरोपियों के पास से पुलिस ने 5 और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इस बरामदगी के साथ ही चोरी हुए सभी 40 कारतूसों की बरामदगी पूरी हो गई है। यह घटना 21 और 22 नवंबर की दरमियानी रात को हुई थी। बिहार चुनाव ड्यूटी से लौट रही सीआरपीएफ की स्पेशल ट्रेन कटनी में आउटर पर खड़ी थी, तभी महिला जवान की इंसास राइफल से कारतूस चोरी हो गए थे। सूचना मिलते ही जीआरपी और स्थानीय पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी थी। आरोपियों पर पहले से कई मामले दर्ज जीआरपी थाना प्रभारी एलपी कश्यप ने बताया कि सभी छह आरोपियों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। हाल ही में गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया गया है। इन तीनों आरोपियों पर पहले से ही अलग-अलग थानों में चोरी के 10 मुकदमे दर्ज हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *