कोटा में धूप निकली, ठंड से मिली राहत:तापमान में गिरावट से गलन बरकरार, कोहरे से ट्रेनें हो रही लेट

कोटा में आज सुबह निकली धूप से ठंड से थोड़ी राहत मिली। विजिबिलिटी भी 30 से बढ़कर 1000 मीटर पहुंच गई है। न्यूनतम तापमान 08.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आज सुबह से ही सूर्य देव के दर्शन हुए। तापमान में गिरावट होने से गलन बनी हुई है। सर्दी के चलते लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। जरूरी होने पर ही लोग घरों से बाहर निकल रहे है।
गलन ठिठुरन वाली ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए। जिले में शीत लहर का दौर जारी है। ग्रामीण क्षेत्रों में और हाईवे पर घना कोहरा मौजूद है। कोहरे से ट्रेनें भी लेट
कोहरे का असर दिल्ली मुंबई रेल मार्ग पर देखा जा सकता है। कोटा होकर चल रही ट्रेनें भी 1 से 2 घंटे देरी से पहुच रही है। वही हाईवे पर कोहरा होने की वजह से वाहनों की रफ्तार भी धीमी हो गई है। चालक अपने वाहन की हेडलाइट जलाकर हाईवे से गुजर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार कोटा में अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 08.8डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *