सरायकेला| आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत 9 नवंबर को बदमाशों द्वारा आदित्यपुर खरकई पुल पर पैदल चल रही एक महिला के गले से सोने का चेन छिनतई हुई थी। इस मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। घटना के बाद पुलिस लगातार मामले की जांच में जुटी थी। इस क्रम में प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को छापेमारी अभियान चलाया। जिसमें एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार युवक के पास से सोने का चेन तथा घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली गई है। युवक ने अपना नाम इस्माइल अंसारी उर्फ छोटे बताया है। यह अभियान एसआई अशोक कुमार के नेतृत्व में चलाया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी इस्माइल अंसारी उर्फ छोटे, पिता गुलाम अंसारी, निवासी प्रीतम रोड 17, आदित्यपुर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी घटना के बाद लगातार फरार चल रहा था। छापेमारी टीम में एसआई अशोक कुमार के अलावा पुलिस और निरीक्षक कौशल कुमार, पुलिस और निरीक्षक विनोद एवं सुरक्षा बल शामिल थे।


