भारतीय संविधान ने सभी समुदायों, वर्गों को एकजुट रखा: कौशल वर्मा

दुर्ग| अभा एससी/ एसटी/ ओबीसी संयुक्त मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा मनवा कुर्मी भवन शंकर नगर दुर्ग में संविधान दिवस पर संगोष्ठी आयोजित की गई। सर्वप्रथम भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के तैलचित्र पर माल्यार्पण किया गया। मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव अनिल मेश्राम ने कहा कि बाबा साहेब द्वारा रचित भारतीय संविधान भारत देश का मेरूदंड है, जो इतना मजबूत है कि विश्व के सभी देशों के सामने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रत्येक क्षेत्र में चुनौती पेश करता है। प्रदेश अध्यक्ष कौशल वर्मा ने कहा कि बाबा साहेब के संविधान ने देश के अनुसूचित जाति-जनजाति, पिछड़ा वर्ग, सामान्य वर्ग और सभी समुदायों को एकजुट बनाए रखा। एमएल देवांगन, मुकुंद बंसोड, डीएल वर्मा, सुनीत घोष, तेजबहादुर बंछोर, अरुण बघेल, रोशन वर्मा, धरमपाल वर्मा, पोषण साहू, अशोक यादव सहित अन्य उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *