बिलासपुर| सांदीपनी अकादमी में शुक्रवार को योग एवं आर्थिक विकास विषय पर संगोष्ठी हुई। मुख्य वक्ता आचार्य पुण्येशानन्द अवधूत ने कहा कि मानव व्यक्तित्व का विकास योग के माध्यम से और समाज का आर्थिक विकास उपयोग के माध्यम से संभव है। उन्होंने कहा कि आज की पूंजीवादी व्यवस्था योग और उपयोग से हटकर भोग और उपभोग की ओर अग्रसर हो चली है। मानव व्यक्तित्व त्रिस्तरीय होता है, शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक और इन तीनों की समुचित उन्नति का माध्यम योग ही है। योग से दूर होने के कारण मनुष्य अध्यात्म विमुख होता जा रहा है और भोगवादी जीवन-शैली की ओर बढ़ रहा है। इस अवसर पर डॉ. रीता सिंह, दिगंबर भोई, शिव शरण सहित अन्य मौजूद रहे।


