स्वयंसेवकों ने दी एसआईआर भरने की जानकारी

बिलासपुर| उषा देवी मेमोरियल कॉलेज, सकरी 7 दिवसीय विशेष शिविर लगाया गया है। इसके दूसरे दिन स्वयंसेवकों ने स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं सामाजिक दायित्वों से जुड़े नारों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया। योग-पीटी के बाद दलों की बैठक में कार्य-योजना के अनुरूप दायित्वों का विभाजन किया गया। समाचार पत्रिका शिविर दर्पण का प्रकाशन किया गया। रासेयो कार्यक्रम समन्वयक डॉ. मनोज सिन्हा ने शिविर स्थल का आकस्मिक निरीक्षण कर स्वयंसेवकों से संवाद किया। उन्होंने मतदाता जागरूकता, एसआईआर फॉर्म भरना, गुड टच–बैड टच जागरूकता, सिकल सेल परीक्षण शिविर जैसे महत्वपूर्ण के संचालन के लिए प्रेरणा प्रदान की। बौद्धिक सत्र में शिविरार्थियों ने युवा शक्ति एवं लोकतंत्र विषय पर चर्चा की। साथ ही बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ विषय पर नाट्य मंचन हुआ। जानकारी कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रीना ताम्रकार ने प्रदान की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *