अमृतसर| थाना सुल्तानविंड पुलिस ने गुप्त सूचना पर जाली भारतीय करंसी डिलीवरी करने वाले युवक के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है। आरोपी की पहचान गांव तरसिक्का के रहने वाले जरनैल सिंह के रूप में हुई है। हालांकि आरोपी की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। एसआई सुलखन सिंह ने बताया कि वीरवार की रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी जरनैल सिंह जाली भारतीय करंसी अपने कब्जे में रखता है और करंसी का लेन-देन करता है। जाली करंसी लेकर एक गाड़ी पर सवार होकर सिटी की ओर आ रहा है। कोट मित्त सिंह में नाकाबंदी कर आरोपी को काबू किया जाए। पुलिस ने जांच की, लेकिन वह किसी दूसरे रास्ते निकल गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रेड कर रहे हैं।


