‘लखपति बहना’ स्कीम का दिलाएंगे फायदा : सेखड़ी

भास्कर न्यूज | अमृतसर भाजपा मीडिया एंड सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर और पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री अश्वनी सेखड़ी ने कहा कि केंद्र सरकार की स्कीमों का लाभ अभी तक बॉर्डर क्षेत्र के युवाओं, महिलाओं और किसानों को नहीं मिल पाया है। उन्होंने घोषणा की कि इन योजनाओं का फायदा दिलाने के लिए आने वाले दिनों में समूह भाजपा नेता गांवों तक पहुंचेंगे। इसके लिए आने वाले दिनों में समूह भाजपा नेता गांवों में जाएंगे और उन्हें केंद्र सरकार की स्कीमों का फायदा दिलाएंगे। अपने निवास स्थान पर पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 9 सितंबर को पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने कहा कि वह पिछले 45 वर्षों से बॉर्डर क्षेत्र के लोगों की सेवा में जुटे हुए हैं। कई दिनों में वह रावी दरिया से प्रभावित बॉर्डर के लोगों से मिले हैं और जो उनकी उम्मीदे सुनी, उस बारे कई मांग की। जिसमें उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों के हजारों घर बाढ़ से नष्ट हो गए। इन लोगों के घर प्रधानमंत्री आवास योजना द्वारा ग्रांट देकर इनके घर दोबारा बनवाकर दिए जाएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *