अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर मुफ्त उपकरण वितरित किए जाएंगे

लुधियाना| अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर भगवान महावीर सेवा संस्थान और भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के सहयोग से दिव्यांग भाई-बहनों के लिए एक भव्य और निशुल्क उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद दिव्यांगों को स्वावलंबी बनाना और उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन जीने में मदद करना है। यह समागम 3 दिसंबर को जैन स्थानक, सिविल लाइंस में भगवान महावीर सेवा संस्थान द्वारा भारत सरकार के नेशनल करियर सर्विस सेंट्रल लुधियाना इकाई के सहयोग व लुधियाना के उद्योगपति और दानवीर परिवारों के सहयोग से किया जा रहा है। कार्यक्रम में पंजीकृत दिव्यांगों को निम्नलिखित सहायक उपकरण ट्राई-साइकिल, व्हीलचेयर, कानों की कम सुनने वाली मशीन, सिलाई मशीन व अन्य सहायक उपकरण निशुल्क प्रदान किए जाएंगे। यह पहल उन दिव्यांग भाई-बहनों के लिए की जा रही है जिन्होंने भारत सरकार की नेशनल करियर सर्विस सेंट्रल लुधियाना इकाई से प्रशिक्षण प्राप्त किया है। संस्थान के अध्यक्ष राकेश जैन ने इस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा 3 दिसंबर अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर इन निशुल्क उपकरणों को प्रदान करना हमारा सौभाग्य है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *