अलवर जिले के अलग-अलग स्थानों पर दो बच्चों सहित चार लोग झुलस गए। हसनपुर फिरोजपुर झिरका निवासी 11 साल का बालक अलाव तापते समय झुलस गया। आंच तेज करने के लिए पेट्रोल डाला तो आग की चपेट में आ गया। नारायणपुर थाना क्षेत्र के ताल वृक्ष के समीप निवासी महेश गुर्जर की चार महीने की पुत्री देवासी मुड्डे से चूल्हे में जा गिरी। जिससे उसका पर गंभीर रूप से झुलस गया। वहीं अलवर शहर के एनईबी थाना अंतर्गत स्थानीय दाउदपुर मोहल्ला निवासी गिरधारी जाटव की 55 वर्षीय पत्नी लीला देवी चूल्हे पर चने का साग बनाते समय झुलस गई। जिसके हाथ पैर झुलसे हैं। वहीं सेंथली चिरखाना निवासी 50 वर्षीय कुंती देवी पत्नी हरद्वारी लाल चाय बनाते समय झुलसी हैं। चाय की केतली से चार गिरने से कपड़ों आग लग गई। वहीं दूसरी और सर्दी के मौसम में अलाव ताप रहा एक 11 साल का युवक हसनपुर झिरका फिरोजपुर निवासी इंसाफ पुत्र हकीम अलाव में पेट्रोल डालने से गंभीर रूप से झुलस गया। इंसाफ आदित्य रात करीब 8 बजे घर के बाहर अलाव ताप रहा थे। आग को तेज करने के लिए इंसाफ ने घर से पेट्रोल लाकर डाल तो अचानक आग की चपेट में आ गया। ये सब घायल जिला अस्पताल में भर्ती हैं।


